शनि, अप्रैल 4, 2026

सीएम योगी ने की घोषणा, राज्य के 1000 योग्य युवाओं को लैपटॉप व प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भत्ता देगी राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए राज्य के 1000 योग्य युवाओं को लैपटॉप व टैब देने के साथ ही तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भत्ता देने की घोषणा की है।

साथ ही साथ सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर को एक जुलाई से 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। वहीं, अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा के तहत पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

सीएम योगी ने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी सरकार का बजट पिछले पांच साल में दोगुना हो गया है , साथ हीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News