मुख्यमंत्री केजरीवाल देहरादून में आज करेंगे बड़ा एलान, रोड शो निकालकर दिखाएंगे ताकत

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहे हैं । इससे पहले राज्य में इसी महीने 9 अगस्त को उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन ऐनमौके पर दौरा रद हो गया था। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री केजरीवाल पूरी तैयारी के साथ 17 अगस्त को राजधानी देहरादून आ रहे हैं, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दी ।
कल उत्तराखंड जा रहा हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2021
आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।
केजरीवाल ने कहा यह घोषणा उत्तराखंड की प्रगति एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अपने दौरे के दौरान केजरीवाल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा ‘एलान’ करेंगे। केजरीवाल के कल होने वाली बड़ी घोषणा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस में हलचल है। आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल जब देहरादून आए थे तो उन्होंने उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, इस बार भी इसी तरह की उम्मीद जताई जा रही है कि अरविंद केजरीवाल चुनावी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल कल सुबह 10:30 बजे के करीब जौली ग्रांट एयरपोर्ट आएंगे उसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। यहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक तक रोड शो भी करेंगे। अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि केजरीवाल मंगलवार को देहरादून आएंगे, इस दौरान वो बड़ी घोषणा करेंगे। बता दें कि केजरीवाल के दौरे से एक दिन पहले भाजपा ने ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट कर रहे हैं । इससे पहले सोमवार दोपहर रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट व उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












