DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Delhi CM Arvind Kejriwal Uttarakhand visit canceled

मुख्यमंत्री केजरीवाल का देहरादून दौरा रद हो जाने से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में मायूसी

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के देहरादून आने की तैयारियां सोमवार सुबह तक होती रहीं। लेकिन केजरीवाल का ऐन मौके पर दौरा रद हो जाने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। बता दें कि पिछले दिनों से केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। उनके दौरे को लेकर उत्तराखंड पार्टी की राज्य इकाई ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। कयास लगाए जा रहे थे कि अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं ‌। मुख्यमंत्री केजरीवाल के प्रस्तावित रोड शो को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का राजधानी में जमावड़ा भी लगा हुआ था, केजरीवाल ने ऐनमौके पर दौरा क्यों रद किया अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाए । पार्टी का कहना है कि इसी माह केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम तय किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News