DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अल्मोड़ा-हल्द्वानी और पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हेली सेवा, केंद्र ने दी मंजूरी

heli service haldwani almora ramnagar start soon

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के जनपदों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ना चाहते हैं। इसी को लेकर पिछले महीने मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में चर्चा की थी। धामी की मेहनत अब रंग ला रही है। कुमायूं मंडल के यह क्षेत्र अब हेली सेवा से जल्द ही जुड़ने जा रहे हैं। बता दें कि अब अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा । केंद्र सरकार ने अल्मोड़ा, हल्द्वानी पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। वहीं पंतनगर, पिथौरागढ़ के बीच सफर को भी हरी झंडी दिखा दी गई है । उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा, चिनियालीसौड ,धारचूला गोचर, हल्द्वानी ,हरिद्वार ,जोशीमठ ,मसूरी, नैनीताल ,नई टिहरी, राम नगर, शाहदरा, श्रीनगर से हेली सेवा को मंजूरी मिली है लेकिन अभी केवल श्रीनगर गौचर हवाई सेवा ही संचालित हो रही है। देहरादून-चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है। उड़ान योजना के तहत पर्वतीय इलाकों में डबल इंजन हेली सेवा संचालित हो सकती है, इसलिए हेली सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सिंगल इंजन हेलीकाप्टर उपलब्ध कराना हेली सेवा बंद होने का कारण रहा। उत्तराखंड में डबल इंजन हेलीकाप्टर से हेली सेवा देने के लिए हेली सेवा प्रदाता कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। यही एक बड़ा कारण भी है कि प्रदेश में कई स्थानों पर हेली सेवाएं शुरू नही हो पाई हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र से प्रदेश में सिंगल इंजन हेलीकाप्टर के जरिये हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। इस कड़ी में केंद्र ने फिलहाल दो स्थानों के लिए सिंगल इंजन हेलीकाप्टर से हेली सेवा संचालित करने को मंजूरी प्रदान की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News