DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Weather Alert: IMD issues orange alert for Uttarakhand, predicts very heavy rainfall in next two days

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश का किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के कई जनपदों में भारी बारिश का 3 दिन का अलर्ट किया है। मौसम विभाग में 18 व 19 जुलाई के लिए 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ है मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को कुमाऊं में कई जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तो कहीं पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली , रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है 19 जुलाई को भी राज्य में कई जगहों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है पौड़ी हरिद्वार नैनीताल देहरादून में कहीं गई अत्यंत भारी बारिश हो सकती है इन दोनों दिन अत्यंत भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और स्थानीय लोगों को भूस्खलन प्रभावित इलाकों नदी नालों को से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और बारिश के समय यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 20 जुलाई को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। यहां हम आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राज्य में हुईभारी बारिश के बाद कई जगह चट्टाने खिसकने की घटनाएं भी हुई थी। इन दिनों देवभूमि बारिश के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News