रवि, अप्रैल 5, 2026

Heavy rains lash Himachal, sweeps away cars like cards

Heavy rains lash Himachal, sweeps away cars like cards

हिमाचल में मूसलाधार बारिश, कई गाड़ियां बहीं

Heavy rains lash Himachal, sweeps away cars like cards
Heavy rains lash Himachal, sweeps away cars like cards

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। प्रदेश के मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आग गया जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
पागलनाला में बाढ़ आने से औट-लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया।जहाँ सब्जियों के साथ निगम की बसें व अन्य वाहन फंसे गए हैं। जिला में करीब 15 से अधिक सड़कों पर भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंस गई है। ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है। सड़क व रास्तों में जगह-जगह पानी के तालाब बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरे ओर मौसम विभाग ने मंगलवार तक जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वह नदी नालों के समीप न जाएं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News