DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

वीकेंड पर मसूरी जा रहे सैलानियों को कोविड सर्टिफिकेट न होने पर पुलिस ने लौटाया

वीकेंड पर आज फिर बाहर राज्यों के सैलानी मसूरी पहुंचे। लेकिन पुलिस प्रशासन पहले से ही आज ज्यादा मुस्तैद दिखाई दिया। मसूरी जा रहे पर्यटकों को स्थानीय पुलिस ने कोटाल गेट पर ही रोक कर चेक किया गया। इस दौरान जारी की गई एसओपी कई लोगों के पास नहीं थी। जिसकी वजह से उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया गया। मसूरी में वीकेंड और कैम्पटी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों के प्रवेश के लिए एसओपी जारी कर दी गई। एसओपी के तहत मसूरी और कैम्पटी फॉल में पर्यटकों को प्रवेश के लिए दून स्मार्ट सिटी में रजिस्ट्रेशन, होटल में रजिस्ट्रेशन और नो कोविड सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। मसूरी के प्रवेश द्वार कोटाल गेट पर पुलिस पर्यटकों को एसओपी का पालन कर मसूरी में आने की अनुमति दे रही है। कोटाल गेट चेक पोस्ट पर पर्यटकों और वाहनों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जिसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, जो लोग जिला प्रशासन की तरफ से जारी एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं उनको वापस लौटाया जा रहा हैै । इसे लेकर भी पर्यटकों को में खासी नाराजगी देखी जा रही है‌। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उत्तराखंड में आने की छूट दी गई है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस के जरिए उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News