सांसद अजय भट्ट ने पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

उत्तराखंड से मंत्री बनाए गए नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने आज करीब 10 बजे पर्यटन राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले भट्ट ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। गुरुवार की सुबह केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने सर्वप्रथम केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की और पर्यटन राज्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है वह पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे उत्तराखंड राज्य में पर्यटन की असीम संभावना है और पर्यटन ही उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ भी है। लिहाजा पर्यटन के क्षेत्र में भी केंद्रीय योजनाओं का उत्तराखंड को भरपूर लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि पहले उत्तराखंड से मोदी मंत्रिमंडल में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भी मंत्री बनने की अटकलें थी लेकिन ऐनमौके पर बाजी अजय भट्ट के हाथ लगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












