सोम, अप्रैल 13, 2026

Himachal Road Transport Corporation (HRTC): HRTC Lahaul-Delhi Volvo service from today

अब दिल्ली से सीधे लाहौल जा सकेंगे सैलानी, एचआरटीसी ने शुरू की पहली वोल्वो बस सुविधा

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी टनल “अटल टनल” रोहतांग से होकर दिल्ली के लिए पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। यह अब तक की सबसे अधिक लंबी दूरी तय करने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बस होगी।
यह वोल्वो लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के बीच करीब 620 किलोमीटर का सफर तय करेगी।इसी के साथ पर्यटक अब करीब 500 रुपये में मनाली से चंद्रताल का सफर कर मनाली लौट आएंगे।

बता दें की विश्व की खूबसूरत झीलों में प्रसिद्ध चंद्रताल झील करीब 14 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित है।
पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने चंद्रताल के लिए बस चलाई है। यहाँ पर्यटकों को एक तरफ के 110 किलोमीटर के सफर के लिए हजारों की जगह मात्र 248 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

कुल्लू डिपो की यह बस जिस्पा-केलांग-अटल टनल होते हुए मनाली से दिल्ली तक जाएगी। पर्यटक अब दिल्ली से सीधे लाहौल घाटी का रुख कर सकेंगे।
आज दोपहर तीन बजे यह वोल्वो बस रवाना होगी। हालांकि, केलांग के समीप कमांडर नाला में पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे फिलहाल यह बस जिस्पा तक नहीं जा सकेगी। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद वोल्वो बस जिस्पा से दिल्ली के लिए चलेगी। 

कितना होगा किराया:
जिस्पा-दिल्ली वोल्वो बस के लिए सीट ऑनलाइन बुक होगी। केलांग-दिल्ली का किराया काउंटर पर प्रति सीट 1945 जबकि ऑनलाइन 1980 रुपये होगा।
जिस्पा-दिल्ली का किराया काउंटर पर 2034 जबकि ऑनलाइन बुकिंग पर 2080 रुपये प्रति सवारी लिया जाएगा।
केलांग से दिल्ली की दूरी 662 किलोमीटर और जिस्पा से दिल्ली की दूरी 684 किलोमीटर है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News