DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के रूप में नए चेहरे का होगा चुनाव

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद आज प्रदेश में दोपहर तीन बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र्र सिंह तोमर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेेंगे, जहाँ विधायक दल से ही नेता चुने जाने की संभावना है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सूची में धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे है।

बता दें कि गुरुवार को अचानक से मुख्यमंत्री तीरथ रावत दिल्ली में तलब के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि इस दौरान सीएम रावत गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से उपचुनाव के मसले पर चर्चा करने दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन
दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में पाया गया कि तीरथ के चेहरे के सहारे चुनाव जीतना मुश्किल है। यह डर भी था कि अगर तीरथ उपचुनाव में हार गए तो बड़ा नुकसान होगा। इसलिए तीरथ शेरावत को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News