
आर्येन्द्र शर्मा कल रात यानि 30 जून को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। आज कांग्रेस आलाकमान ने आर्येन्द्र को अचानक दोबारा दिल्ली पहुंचने को कहा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर्येन्द्र शर्मा का नाम आने के बाद से कल से राजनीतिक सरगर्मी तेजी के साथ बढ़ी हुई है। कांग्रेस में केवल दो ही मुद्दे रह गए है। या तो प्रीतम सिंह अगर वह नहीं तो उनके पसंद का प्रदेश अध्यक्ष । बता दें कि मौजूदा समय में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हैं । बुधवार के राजनैतिक घटनाक्रम के बाद से हरीश रावत फैक्टर अब धूमिल सा होता दिखाई दे रहा है। भाजपा भी कांग्रेस के हर कदम पर नजर बनाए हुए है। आर्येन्द्र शर्मा के नाम पर मंथन की खबर भर से देहरादून से लेकर नैनीताल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। आर्येन्द्र शर्मा को दोबारा अचानक दिल्ली बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि उनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












