
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने नया यू-टर्न लिया है। अब उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।
बताया गया है कि ऐसा उत्तराखंड हाईकोर्ट के ऑर्डर को मानते हुए किया गया है। इससे पहले सोमवार रात को ही राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर कोविड गाइडलाइंस जारी की थीं, और साथ ही कहा था कि 1 जुलाई से यात्रा शुरू होगी। जबकि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यात्रा पर 7 जुलाई तक की रोक लगाई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












