शनि, अप्रैल 4, 2026

Uttar Pradesh Ghaziabad: Triple Murder in Loni

लोनी में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार के 3 लोगों की हत्या को दिया अंजाम, एक गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद के समीप बसे लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में रविवार देर रात कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट कर हत्या को अंजाम दिया।

ये सभी बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। जहाँ उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी। 

बदमाशों ने रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया।
घटना के करीब 20 मिनट बाद अफसाना को होश आया और वह नीचे आई और दरवाजा खोला। इसके बाद लोग अंदर घुसे।

घटना के बाद बदमाश छत के सहारे ही मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर इसका मुआयना कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News