रवि, अप्रैल 12, 2026

आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 टूर्नामेंट में दीपिका ने पति अतुल के साथ भी गोल्ड मेडल जीता

रविवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस से खेल से जुड़ी हुई खबर देश के लिए अच्छी रही । पेरिस में चल रहे आर्चरी के वर्ल्ड कप स्टेज-3 टूर्नामेंट में भारत ने रविवार को 3 गोल्ड मेडल जीते।

टूर्नामेंट में देश के नाम अब तक 4 स्वर्ण पदक हो गए हैं। दीपिका कुमारी ने एक दिन में देश को 3 गोल्ड दिलाए। पहले उन्होंने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। यह पति-पत्नी की जोड़ी ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। दोनों से मेडल की भी बहुत उम्मीद है। इसके बाद दीपिका के नेतृत्व में ही भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड जीता। टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को 5-1 के साथ आसान शिकस्त दी। भारतीय टीम में दीपिका के अलावा अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल रहीं। अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में किसी इवेंट का फाइनल जीता है। यह बात खुद अतनु दास ने कही। वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से शिकस्त दी। मुकाबले में एक समय भारतीय जोड़ी 0-2 से पिछड़ रही थी। तभी दीपिका और अतनु ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीता।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News