DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यूपी के बलरामपुर में बाइक और कार की टक्कर में कार सवार छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर थाना क्षेत्र के शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार से आ रही बाइक और कार में टक्कर होने से कार सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। जिससे कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। 

क्या है मामला:
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास बाइक सवार के टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। यह सभी लोग डूबने की वजह से बेहोश थे। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया। परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल बाइक सवार व्यति को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News