उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने आज जिन 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !















