1 जुलाई से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के 1.5 लाख प्राथमिक और उच्च विद्यालय

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 1.5 लाख सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 1 जुलाई से फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालयों को शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ही खोला जाएगा। विद्यार्थियों को अगले आदेश तक स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें की छात्र नामांकन, मध्याह्न भोजन योजना के अनुसार खाद्य सुरक्षा भत्ते और मुफ्त पुस्तकों के वितरण से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों को खोला जा रहा है। वहीं कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि 1 जुलाई से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भी खोलने की संभावना जताई जा रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












