
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामलों को देखते हुए कोरोना राज्य सरकार ने कर्फ्यू से राहत दी है। राज्य में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी। इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में टीम-9 के साथ हुई बैठक में यह फैसले लिए गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ी है पर खत्म नहीं हुई है अत: सावधानियां बरतें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












