DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Cricket: Indian women’s and men’s squads leave for England

भारतीय महिला एवं पुरुष क्रिकेट टीमें इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें आज तड़के सुबह चार्टर फ्लाइट से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गयी हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ वरिष्ठ महिला क्रिकेटरों मिताली राज और झूलन गोस्वामी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है ” आफ वी गो” । तस्वीर में सभी खिलाड़ी मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब पुरुष और महिला टीम किसी दौरे के लिए एक साथ यात्रा कर रही हैं।

दोनों टीमें लंदन पहुंचने पर साउथेम्प्टन का जाएंगी एवं वहां सभी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद वहीं
साउथेम्प्टन में सभी खिलाड़ी अपना अनिवार्य क्वॉरेंटाइन बिताएंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

उसके बाद जहां पुरुष टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। वहीं महिला टीम 16 जून से ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। सात साल बाद यह उनका पहला टेस्ट होगा।

पुरुष टीम अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वहां रुकेंगे। जबकि महिला टीम को टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलने हैं। महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News