उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज से 18 से 44 साल वालों का कोरोना टीकाकरण शुरू, पहले से स्लॉट बुक कराने वालों को लगेगा पहले टीका

आज से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वालों लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है। टीकाकरण के लिए हर जिले में दो से तीन अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं।
इस अभियान के पहले दिन करीब 1.70 लाख युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। आज बूथ पर उन्हीं युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने पहले से स्लॉट बुक कराया है।
बता दें कि देश में 18+ वाले लीगों का कोरोना टीकाकरण 1 मई से शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भी 19 जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वालों का टीकाकरण चल रहा है लेकिन आज से यानी 1 जून से प्रदेश के सभी जिलों में इसकी शुरुआत की गई है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण से पहले समीक्षा बैठक करते हुए कोविड वैक्सीनेशन की कार्रवाई और जीरो वेस्टेज को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












