DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

China: In a major policy shift, China allows couples to have three children

China: In a major policy shift, China allows couples to have three children

चीन में टू चाइल्ड पॉलिसी किया गया खत्म, अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे कपल

China: In a major policy shift, China allows couples to have three children
China: In a major policy shift, China allows couples to have three children

दुनिया के सबसे अधिक आवादी वाले देश चीन ने आज अपने विवादास्पद दो-बाल नीति को समाप्त करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब चीन में जोड़ों के अधिकतम तीन बच्चे हो सकते हैं। ऐसा फैसला चीन ने देश की गिरती जन्म दर को देखते हुए लिया है।

यह फैसला चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की नवीनतम बैठक में किया गया है।
बता दें की चीन ने पहली बार 1978 में एक बच्चे की नीति लागू की थी।जनवरी 2016 के बाद से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अलग-अलग जोड़ों को अनुमति दी, जो स्वयं एकमात्र बच्चे थे जिनके दो बच्चे हो सकते थे।

चीन ने क्यों लिया यह फैसला?
दरअसल, हाल ही में चीन ने अपने जनसंख्या के आंकड़े जारी किए थे। जिसके मुताबिक, पिछले दशक में चीन में बच्चों के पैदा होने की रफ्तार का औसत सबसे कम था। इसका मुख्य कारण चीन की टू-चाइल्ड पॉलिसी को बताया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से 2020 के बीच चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार 0.53% थी। जबकि साल 2000 से 2010 के बीच ये रफ्तार 0.57% पर थी। यानी पिछले दो दशकों में चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है।

इतना ही नहीं, आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में चीन में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे पैदा हुए, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 18 मिलियन था यानी चीन में साल 1960 के बाद बच्चों के पैदा होने की संख्या भी सबसे कम पर पहुंच गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News