कोरोना काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों को यूपी सरकार देगी हर महीने 4 हजार ₹ की सहायता, और बेहतर शिक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की वजह से अपने परिजनों को खोने वाले अनाथ बच्चों को कई लाभ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों को प्रतेक माह 4,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
साथ हीं माता-पिता को खो चुके 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और रामपुर के राजकीय बाल गृह में रखा जाएगा। अनाथ लड़कियों को उचित देखभाल और शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय विद्यालयों में रखा जाएगा। बच्चों को 18 अटल आवासीय विद्यालयों में भी प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अलावा, यूपी सरकार इन लड़कियों में से प्रत्येक की शादी के लिए 1,01,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी और स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ने वाले या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले इन बच्चों को राज्य सरकार की ओर से टैबलेट और लैपटॉप दिए जाएंगे।



















