उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 46 पहुँचा

28 मई को अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से होने वाले मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
जिले के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक 46 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसलिए मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।
बता दें की शुक्रवार की करीब 8 बजे सुबह जहरीली शराब से मौत की पहली सूचना लोधा थाना इलाके के गांव करसुआ और खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला से मिली। जिसके बाद प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। धीरे-धीरे आसपास के लगभग 6,7 गांवों से मौत की सूचना सामने आने लगी।
पुलिस ने आनन-फानन अवैध शराब के ठेके सील कर दिए और तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 50 हजार के इनामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ऋषि शर्मा व उसके साथी विपिन यादव की तलाश जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












