वियतनाम में मिला COVID-19 का नया वेरिएंट , हवा में तेजी से होता है विस्तार

देश में कोरोना के दूसरी लहर के बीच एक चिंता बढ़ा देने वाली बड़ी खबर सामने आई है।
वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी है की वियतनाम में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट का पता लगाया गया है। यह वेरिएंट भारतीय और यूके में मिले COVID-19 वेरिएंट का एक मिश्रण है और दोनो मौजूदा वेरिएंट से मिलकर एक नया हाइब्रिड COVID-19 वेरिएंट बन रहा है। यह वेरिएंट हवा में काफी तेजी से फैल रहा है।
जानकारी के मुताबिक वियतनाम में इससे पहले सात वेरिएंट्स पाए जा चुके हैं, जिसमें भारत और ब्रिटेन में पाया गया वेरिएंट भी शामिल है। भारत में पाए गए कोरोना वेरिएंट को B.1.617.2, जबकि ब्रिटेन में मिले वेरिएंट को B.1.1.7 नाम दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












