
आज से एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप शुरू होने वाली है।
पहले यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण दुबई को इसकी मेजबानी सौंपी गई है और अब इस चैंपियनशिप में भारत सह मेजबान रहेगा।
भारत के अलावा इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में इंडोनेशिया, ईरान, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, किर्गिस्तान, फिलीपींस और उज्बेकिस्तान आदि देश भी इस में चुनौती पेश करेंगे।
आज से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में 19 भारतीय मुक्केबाज चुनौती पेश करेंगे, जिसमें दस महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं।
पुरुष: अमित पंघाल (52 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और नरेंद्र (+91 किग्रा)।
महिला: एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लालबुतसाई (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) ) और अनुपमा (+81 किग्रा) ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












