उत्तराखंड की तीरथ सरकार ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

ब्लैक फंगस ने देशभर में दहशत फैला दी है। इससे सचेत और सावधान रहने के लिए केंद्र सरकार कई दिनों से गाइडलाइन जारी कर रही हैं । दूसरी ओर प्रदेश सरकारें ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित करते जा रहे हैं । आज मध्य प्रदेश के बाद उत्तराखंड तीरथ सरकार ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया । शासन में सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय के हस्ताक्षरों से युक्त अधिसूचना में कहा गया है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी कोरोना का साइड इफेक्ट मानी ही जा रही है। इस लिए कोविड के साथ अब ब्लैक फंगस को भी राज्यपाल महामारी अधिनियम के तहत राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। बता दें कि एम्स ऋषिकेश में म्यूकोर माइकोसिस के कुल 64 मरीज आ चुके हैं। जिनमें से उपचार के दौरान अब तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है और एक मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एम्स में म्यूकोर माइकोसिस के 58 रोगी भर्ती हैं। गौरतलब है कि ब्लैक फंगस को हरियाणा ने सबसे पहले महामारी घोषित किया था। उसके बाद राजस्थान ने भी इस संक्रमण को महामारी एक्ट में शामिल कर लिया। फिर केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों के कहा कि ब्लैक फंगस को पेन्डेमिक एक्ट के तहत नोटिफाई किया जाए। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तेलांगना और तमिलनाडु भी ब्लैक संक्रमण को महामारी घोषित कर चुके हैं। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का दावा है कि भारत साल 2021 के अंत तक देश के सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












