नैनीताल के कैंची धाम में आज फिर बादल फटा
कैंची धाम नीम करोरी महाराज के मंदिर के निकट बादल फटने की घटना हुई है। बताया गया कि मंदिर के नजदीक कहीं पर भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना हुई जिसके कुछ देर में ही मंदिर से लगकर गुजरने वाली नदी में भारी पानी व मलबा आ गया। नैनीताल जनपद अंतर्गत प्रसिद्ध कैंची धाम में भारी बारिश व ओलावृष्टि के साथ बादल फटने की घटना से भारी नुकसान की खबर है।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया है तथा मलबे के चलते कैंची धाम मंदिर के पास ही स्थित साईं मंदिर को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि यह एक सप्ताह में बादल फटने की पांचवीं घटना है। मंगलवार को देवप्रयाग में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था एक आईटीआई बिल्डिंग समेत कई दुकानें और घर धराशायी हो गए थे ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !















