DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सीएम तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में 80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को किया रवाना

CM Tiath singh Rawat flag off Oxygen Tanker
Uttarakhand CM Tirath singh Rawat flag off Oxygen Tanker

उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार एक्टिव हैं। हर रोज तीरथ सिंह इस महामारी को लेकर समीक्षा भी कर रहे हैं । बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हर्रावाला स्थित रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे ऑक्सीजन बेड अस्पतालों में बढ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने भी गुजरात से ऑक्सीजन सिलेंडरों के ट्रक मंगाए थे ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News