DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttar Pradesh: 22 dead after consuming illicit liquor

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और अंबेडकर नगर में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले के सीमावर्ती गांवों में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है। वहीं कई अन्य और लोगों की हालत गंभीर बनी पड़ी है। बता दें की आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में सोमवार शाम शराब पीने के बाद दो दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात ढाई बजे से मौत की खबरें आने लगीं, मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं जहरीली शराब से मौत की घटना सीमावर्ती अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, मालीपुर व कटका थाना क्षेत्र के गांवों में भी घटित होने लगी। यहां सोमवार रात से मंगलवार तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

जहरीली शराब मित्तूपुर बाजार से अंबेडकरनगर गई थी। शराब से मौत की सूचना मिलने पर दोनों जिलों के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब ठेके के मालिक गुड्डू पुत्र मोती व मोती लाल पुत्र रामदेव को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
 इसके अलावा जैतपुर थाने में केस दर्ज कर पांच अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है और कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News