DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नोएडा में कोरोना मरीजों को नही होगी ऑक्सीजन की किल्लत, नोएडा प्राधिकरण द्वारा शुरू किया गया ऑक्सीजन बैंक

कोरोना संक्रमन के दौर में ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहे लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक की स्थापना की है। नोएडा प्राधिकरण जरूरत मंद लोगों को पांच लीटर क्षमता के भरे सिलिंडर देगा। इसके लिए शहर में 10 केंद्र बनाए गए हैं। यह सुविधा आज से शुरू हो गई। सिलिंडर लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 2500 व रिफिल कराने के 200 रुपये देने होंगे। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस हो जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक की ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि इस सुविधा से गांवों व सेक्टरों में होम आइसोलेशन में रहने वालों को डॉक्टर की सलाह पर कम ऑक्सीजन से इलाज की जा सकती है। अगर उनके पास सिलिंडर नहीं हैं तो ऐसे लोगों को नोएडा प्राधिकरण ने सिलिंडर सहित ऑक्सीजन देने का निर्णय लिया है। 

बता दें की नोएडा को प्राधिकरण ने 10 वर्क सर्किल में बाट दिया है। हर वर्क सर्किल के जरिए जरूरतमंद लोगों को 10-10 सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। सिलिंडर लेने के अधिकतम सात दिन में वापस करना होगा। इसे लेने के लिए आधार कार्ड, डॉक्टर का पर्चा, ऑक्सीजन लेवल रिपोर्ट व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी। ऑक्सीजन सिलिंडर सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच दिए जाएंगे।

जानें कहाँ हैं ये केंद्र:
सामुदायिक केंद्र, झुंडपुरा : राहुल-8076645695
सामुदायिक केंद्र, मोरना : शेखर चौहान-7042978910
सामुदायिक केंद्र, होशियारपुर : सुभाष चंद्र-9818156025
सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-62 : सौरभ-9999997419
स्टोर नियम मानस अस्पताल, सेक्टर-34 : हिमांक कटारिया-9990111467
सामुदायिक केंद्र, पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल-9818874481
सामुदायिक केंद्र, ककराला ख्वासपुर : एसबी मौर्य-9582798364
सामुदायिक केंद्र, शहदरा : धमेंद्र सिंह कुशवाहा-9205691592
सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-135 : भगवत भाटी-9971732652
सामुदायिक केंद्र, झट्टा : स्वदेश रंजन-9205691412

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News