भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प के बाद भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
केंद्र सरकार ने देश में 4जी के काम काज के लिए इस्तेमाल होने वाले चीनी उपकरणों पर रोक लगा दी है।
इसके रोक के लिए सरकार ने संचार विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सरकार की पूरी कोशिश यह है कि चीनी उपकरणों की निर्भरता जल्द से जल्द कम की जाए क्यों की चीन द्वारा बनाए गए उपकरणों से नेटवर्क सुरक्षा चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार चीनी कंपनियों को रोकने के लिए सरकार कई नए टेंडर्स लाने वाली है ताकि चीनी उत्पादों को रोक सके
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












