
बरेली की नवाबगंज सीट से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार का आज कोरोना से निधन हो गया। वह यूपी और भाजपा के तीसरे विधायक हैं, जिनका कोरोना की दूसरी लहर में अब तक निधन हो चुका है। कोरोना संक्रमित विधायक का नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही केसर सिंह गंगवार का निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने विधायक केसर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इससे पहले औरैया से बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो चुका है। सुरेश श्रीवास्तव की कोरोना संक्रमित पत्नी का भी निधन हो चुका है, जबकि उनके बेटे का इलाज चल रहा है, वे भी कोरोना से संक्रमित हैं। बता दें कि योगी कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री कमल रानी वरुण की भी कोरोना के चलते ही जान गई। कमल रानी वरुण यूपी की तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं। उनके बाद क्रिकेटर से नेता बने नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान भी कोरोना वायरस के कारण जान गंवा बैठे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












