
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान आज 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद होगी। तीसरे चरण का मतदान में 20 जिलों की करीब 2.14 लाख सीटों पर 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा। इस चरण में मतदान के लिए 49,789 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
किन किन जिलों में डाले जाएंगे वोट?
आज राज्य के 20 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी ,जिनमें अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर शामिल है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












