DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Glacier burst reported near Uttarakhand’s Joshimath on India-China Border, Uttarakhand Govt and Army on High Alert

उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने से तीरथ सरकार और सेना अलर्ट

Glacier Burst Reported near Joshimath: Uttarakhand

उत्तराखंड के भारत तिब्बत सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर है। बताया जा रहा है कि सुमना इलाके में ग्लेशियर टूटा है इस सीमा क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन की पोस्ट व इसके आसपास आइटीबीपी की पोस्ट तैनात रहती है। मोबाइल व टेलीफोन नेटवर्क कटने के कारण सीमांत क्षेत्र में संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्लेशियर टूटने के कारण किस प्रकार का क्षेत्र में नुकसान हुआ होगा इसका अभी तक पता नहीं लग पा रहा है।

संपर्क करने पर पता चला है कि बीआरओ के कमांडर व अन्य अधिकारी सीमावर्ती इलाके के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लेकिन यह खबर मिलते ही आईटीबीपी के जवान सतर्क हो गए हैं और निचले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। वहीं चमोली पुलिस के अनुसार ग्लेशियर टूटने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां हम आपको बता दें कि सात फरवरी को सुबह चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर के टूटने से बाढ़ आ गई थी। इस प्राकृति आपदा में कई लोगों की मौत हो गई थी। राहत और बचाव कार्य कई दिनों तक चलाया गया था। बाढ़ के कारण ऋषिगंगा जलविद्युत प्रोजेक्ट पूरी तरह बर्बाद हो गया जबकि तपोवन विष्णुगाड परियोजना को भी भारी क्षति पहुंची थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News