कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला, गरीबों को मिलेंगे 2 महीने मुफ्त राशन

कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना की इस महामारी दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने अगले दो महीने यानी मई और जून के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की इस पहल से 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च और 80 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगी।
बता दें कि सरकार ने पिछले साल भी लॉकडाउन के समय इसी तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को अनाज बांटे थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












