शनि, अप्रैल 4, 2026

Jharkhand: All educational institutes closed in Jharkhand till further notice

News

झारखंड में सभी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद

News
News

राज्य में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने रविवार को सभी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसके तहत राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई संस्थान, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
राज्य में स्कूल, कॉलेज तथा संस्थागत जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, इन परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकार ने सतर्कता बरतते हुए किसी शादी विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या 200 से घटाकर 50 कर दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News