यूपी के चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 5 घायल

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ चित्रकूट झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास एक डंपर और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये सभी लोग महोबा जिले के निवासी थे और यह प्रयागराज जा रहे थे। इस दुघर्टना के दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से किसी तरह घायलों और मृतकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












