भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव के लिए अपने 35 उम्मीदवारों की सूची की जारी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है । इस सूची में सबसे खास बात यह है कि बीजेपी ने 2017 के उन्नाव रेप पीड़ित में आरोपी अपने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी तृतीय से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि कुलदीप सेंगर उन्नाव में रेप के मामले में पिछले साल हीं उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस आरोप के बाद बीजेपी ने चार बार के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












