शनि, अप्रैल 4, 2026

COVID-19 strikes Bollywood: कोरोना संक्रमण को देखते हुए मायानगरी में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक नहीं होगी शूटिंग

News
News
News

कोरोना की दूसरी लहर का असर अब फिल्मनगरी मुंबई में फिल्म और वेब सीरीज पर भी पड़ने वाला है। उद्धव सरकार ने 9 अप्रैल से अब इस महीने हर शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक शूटिंग बंद करने की घोषणा की है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लाइज यानी एफडब्लूआईसीई ने महासंघ से सम्बद्ध यूनियनों को एक पत्र लिखा है जिसमें यह कहा गया है की फेडरेशन ने कोरोना विशेषज्ञों से मशविरा करके शूटिंग व पोस्ट प्रोडक्शन कामों के लिए यह एसओपी तैयार की है। ये नियम 30 अप्रैल तक सभी स्टूडियो और शूटिंग स्थलों प्रभावी रहेंगे।
बता दें की ऐसा महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लागू सप्ताहांत लॉकडाउन के निर्देशों के तहत किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News