DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

COVID19 VACCINE: 7 Recipients of AstraZeneca COVID-19 Vaccine Die in UK

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने से 7 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से बीमार

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन लेने से 7 लोगों की मौत हो गई, और वहीं 23 लोग इसे लेने के बाद गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं।  ब्रिटेन के मेडिकल अधिकारी ने बताया की वैक्सीनेशन के बाद सभी के सिर में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत आने लगी। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से 7 लोगों की जान चली गई।

बता दें की पिछले महीने मार्च में कुछ यूरोपीय देशों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर कई कारणों से रोक लगा दिया था। लोगों को आशंका थी कि इस वैक्सीन लगाने से रक्त में थक्का जम जाता है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने बताया कि वैक्सीन पर रोक लगाने का कोई मतलब नहीं है।  डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा, ‘हां, हमें एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। ऐसा कोई कारण नहीं है कि इसका उपयोग न किया जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News