यूपी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल को होगा पहले चरण के लिए मतदान
यूपी पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो चुका है। सभी प्रत्याशी पहले चरण के लिए शनिवार व रविवार यानी 4 और 5 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। सभी प्रत्याशी ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन दाखिल करने के बाद पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी सात अप्रैल को नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। साथ हीं इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जायेगा।
बता दें की पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा जिसके लिए 18 जिलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
जिले: गाजियाबाद, रामपुर, हाथरस, सहारनपुर, बरेली, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, हरदोई, प्रयागराज,गोरखपुर, रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, जौनपुर और भदोही
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












