DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand CM urges to speed up Covid-19 vaccination …

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सीएम तीरथ सिंह रावत का आदेश, कोविड वैक्सीन में जल्द लाई जाए तेजी

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज राज्य में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाये जाने के भी आदेश दिए।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय।
जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे राज्यों के जिन स्थानों पर अधिक मामले मिल रहे हैं, जो भी लोग उत्तराखंड आ रहे हैं, उनको कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाए। इसके लिए शीघ्र गाइडलाइन जारी की जाए।
सीएम रावत ने हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News