दक्षिणी मिस्र में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनों के आमने सामने आने से 32 लोगों की मौत

दक्षिणी मिस्र में आज शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में लगभग 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 66 लोग घायल हुए हैं।
इस संबंध में मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दक्षिणी प्रांत सोहाग में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां भेजी गई हैं और राहतकर्मियों को भेजा गया है
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












