
गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने महिलाओं के प्रधान को लेकर एक विवादास्पद फैसला किया है, जिसमें अब छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह नियम मंदिर में शुक्रवार से ही लागू कर दिया गया है।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से दर्शन करने तक के लिए कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत मंदिर के बाहर ही पुरुषों के लिए धोती और पीतांबर और महिलाओं के लिए लहंगे की व्यवस्था होगी, जिन्हें पहनकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा।
इस जानकारी के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बाहर एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें लिखा है- दर्शन के लिए आने वाले भाइयों-बहनों से विनती है कि छोटे कपड़े और बरमूडा पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसीलिए पारंपरिक पोशाक पहन कर आएं। मास्क पहनना अनिवार्य है।
श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर बता दें की शामलाजी गुजरात के अरवल्ली जिले में स्थित एक कस्बा है, जो शामलाजी विष्णु मंदिर के नाम पर है और यह गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।
करीब 2,000 साल पुराना मंदिर यह पवित्र मंदिर मेशवो नदी के किनारे स्थित है और यह श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर बनाया गया है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी महिलाओं के परिधान को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद सीएम तीरथ सिंह रावत का ट्रोल भी हुए थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












