DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में झोपड़ियों में लगी आग, 6 साल की मासूम की जल कर मौत

News

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। हापुड़ जिले के सिंभावली थाना इलाके के गांव सेना में में झोपड़ी डाल कर रह रहे मजदूरों की सात झोपड़ियों में कल देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भ्यवाह रूप ले लिया। इस अग्निकांड में एक छह साल की मासूम बच्ची भी जिंदा जल गई।
बताया जा रहा है कि पीड़ित लोग हर साल गन्ने की छिलाई करने के लिए यहां आते हैं। इस बार भी ये लोग गांव सेना के जंगल में झोपड़िया डालकर रह रहे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News