सोम, अप्रैल 13, 2026

COVID19: Himachal Pradesh puts ban on festival celebrations, public functions, gathering

हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजन और लंगर लगाने पर होंगे रोक

देश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार प्रदेश में फिर से कई बंदिशें लगाने का फैसला लिया है।
सरकार ने यह फैसला किया है की प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजनों पर रोक लगायी जाएगी। अभी जो मेले चल रहे हैं, वे जल्द हीं में निपटाने होंगे, साथ साथ सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगाई गई है। निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट बैठक में नो मास्क नो सर्विस के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल सरकार ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कई अभियान चलाने के लिए निर्णय लिऐ हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News