DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यूपी के मिर्जापुर में तीन अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

News
News
News

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अचानक से तीन शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना मिर्जापुर-वाराणसी बॉर्डर पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला:
पुलिस के अनुसार, चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर बॉर्डर पर स्थित नंदूपुर रुदौली गांव के पास सड़क किनारे रविवार की सुबह तीन युवकों के शव मिले। तीनों युवकों की हत्या कर शव को राज्य मार्ग-74 के किनारे फेंका गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। इनमें से एक शव के पास मिले कागजात से एक युवक की पहचान हो गई। जो बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी गांव का निवासी है, जिसका नाम राजकुमार यादव था।
उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके भाई ने उसकी शिनाख्त की। उसने बताया कि शनिवार की रात उसका भाई राजकुमार स्कॉर्पियो मालिक पिंटू और अपने साथी ओम के साथ निकला था। पुलिस उन दोनों के शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुटी है। शव को देखने से लग रहा है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी मिला है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News