सोम, अप्रैल 13, 2026

हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों के लिए चुनाव की अधिसूचना की जारी

हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इसके लिए 22, 23 और 24 मार्च को नामांकल दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 25 मार्च को रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल करेंगे।
27 मार्च को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News