सोम, अप्रैल 13, 2026

COVID19: PIL in Delhi HC for imposing strict lockdown across Delhi

COVID19: PIL in Delhi HC for imposing strict lockdown across Delhi

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की दर्ज की याचिका…

दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देजनर आम आदमी पार्टी सरकार को यहां सख्ती से लॉकडाउन लागू करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
आपको बता दें कि देश की राजधानी में जून के अंत तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब एक लाख मामले सामने आने की संभावना है वहीं जुलाई मध्य तक करीब 2.25 लाख एवं जुलाई के अंत तक 5.5 लाख मामले सामने आने की आशंका है।

हाईकोर्ट में दायर याचिका में दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने की अपील की गई है कि वह चिकित्सकों, चिकित्सकीय विशेषज्ञों और महामारी रोग विशेषज्ञों की एक विशेषज्ञ समिति गठित करने पर विचार करे ताकि संक्रमण को काबू करने की योजना का विस्तृत खाका तैयार किया जा सके। याचिकाकर्ताओं ने लॉकडाउन लागू किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहले लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान संक्रमण के मामले बढ़ने की दर कम थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News