बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस, वामदल और आईएसएफ के महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी के बाद अब लिए अब कांग्रस, आईएसएफ और वाम दलों के महागठबंधन ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
बता दें, बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव होंने वाले हैंं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा।
चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 सीटों पर, छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों पर, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों पर और आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर चुनाव होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !






















